रांची, दिसम्बर 15 -- झारखंड में कुहासा अब कहर ढाने लगा है। इसका असर यातायात सेवाओं पर पड़ने लगा है। ट्रेन-विमान आदि विलंब से आ रहे हैं। रविवार की सुबह कोलकाता से रांची आनेवाला एक विमान रद्द रहा। वहीं पांच विमान एक से दो घंटे विलंब से रांची आए। ट्रेनें भी विलंब से आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार आनेवाले दिनों में कुहासा का असर और बढ़ सकता है। इससे सर्द हवा की रफ्तार बढ़ने से भी कनकनी में उतार-चढ़ाव हो रहा है। आनेवाले जिलों में ठंड के साथ कुहासा और बढ़ सकता है। राज्य में सुबह के दौरान कुहासा बढ़ रहा है। दूसरे दिन रविवार को भी सुबह के दौरान रांची में विजिब्लिटी (दृश्यता) 800 मीटर रही। जमशेदपुर में भी यह 800 मीटर रही। जबकि देवघर में यह 1000 मीटर के करीब रही। जबकि सामान्य दृश्यता 2000 मीटर या इससे अधिक होती है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य मे...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.