बरेली, जनवरी 21 -- बरेली। कोहरा हटा तो अब रेल संचालन में ब्लॉक मुसीबत बनने लगे हैं। दिल्ली से लखनऊ तक स्पीड राइजिंग पर काम चल रहा है। हर सेक्शन में ब्लॉक लेकर छोटे-छोटे काम किये जा रहे। जिससे ट्रेनों का संचालन प्रभावित होता है। मंगलवार को भी तमाम ट्रेनें अपने निर्धारित समय से कई-कई घंटा विलंब से पहुंचीं। रेल अधिकारियों का कहना है, ट्रेनों की स्पीड बढ़ाने को ट्रैक मजबूत किये जा रहे हैं। ट्रेनों की रफ्तार 120-130 किलोमीटर प्रतिघंटा की जाएगी। इसलिए बीसीएम मशीन से मेंटिनेंस चल रहा है। स्लीपर और पटरी बदली जा रही हैं। वहीं कुछ ऐसे हैं, जहां ब्लॉक सिग्नल सिस्टम लग रहे। कुछ जगह तीसरी लाइन भी डाली जा रही हैं। ऐसी स्थिति में छोटे-छोटे ब्लॉक ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी हैं। मंगलवार को भले ही तेज धूप खिली थी, फिर भी ट्रेनें घंटों देरी से आई। 1220...