अलीगढ़, दिसम्बर 12 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। शीतलहर का प्रकोप आगामी दिनों में और तेज होने वाला है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले सप्ताह अलीगढ़ सहित पूरे ब्रज क्षेत्र में तापमान तेजी से नीचे आएगा। न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से तीन डिग्री तक कम होने की आशंका है। इसके चलते सुबह-शाम कड़ाके की ठंड और कोहरा दोनों ही लोगों की मुश्किलें बढ़ा सकते हैं। शुक्रवार की सुबह धुंध की मोटी परत छाई रही। दृश्यता कम होने से यातायात धीमी रफ्तार से चला। लोगों को सफर में सावधानी बरतनी पड़ी। सुबह चली तेज सर्द हवा ने ठिठुरन और बढ़ा दी। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तरी भारत में सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और हिमालयी क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण सर्दी का असर मैदानी इलाकों में और गहराएगा। अगले कुछ दिनों में शीतलहर जैसे हालात बन सकते हैं, जिससे न्यूनतम तापमान में ...