मुंगेर, नवम्बर 18 -- जमालपुर। निज प्रतिनिधि दिल्ली, कोलकाता और मुम्बई रेलखंडों पर कोहरे ने दस्तक दे दी है। यही कारण है कि लंबी दूरी की ट्रेनों की रफ्तार अब धीमी होने लगी है। जिससे कई घंटें विलंब से ट्रेनें जमालपुर पहुंच रही है। सोमवार को आनंदविहार से सैरांग जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन अपने निर्धारित समय से 3 घंटे लेट पहुंची, इसी तरह ट्रेन नंबर 14004 न्यूदिल्ली मालदा एक्सप्रेस 9 घंटे, ट्रेन नंबर 04458 आनंदविहार भागलपुर विशेष ट्रेन 7 घंटे, ट्रेन नंबर 15657 ब्रह्मपुत्र मेल 2 घंटे, ट्रेन नंबर 13236 साहिबगंज दानापुर इंटरसिटी 3 घंटे, ट्रेन नंबर 12368 विक्रमशिला एक्सप्रेस 2 घंटे, ट्रेन नंबर 53404 गया जमालपुर पैसेंजर 2 घंटे विलंब से आयी है। इससे यात्रियों को ट्रेन के इंतजार में प्लेटफार्म पर ही समय बीताना पड़ेगा। प्रवासियों व यात्रियों की नह...