बदायूं, दिसम्बर 18 -- बदायूं, संवाददाता। सर्दी का सीजन है। पिछले एक सप्ताह से भीषण कोहरा पड़ रहा है। अगर आप हाईवे या सड़कों पर चल रहे हैं तो सावधान होकर चलें। चाहें आप चार पहिया वाहन से हों या फिर दो पहिया से। हाईवे से लेकर भीतरी सड़कों तक जगह-जगह गोवंश के हॉटस्पॉट हैं। जहां दर्जनों और सैकड़ों की संख्या में गोवंश बैठे रहते हैं जरा से चूके तो हादसा के शिकार हो सकते हैं। गोवंश के हॉटस्पॉट को लेकर आपको स्वयं ही जागरूक होना पड़ेगा, क्योंकि पशुपालन विभाग व जिला प्रशासन गंभीर नहीं है। जिल की पांच तहसील और 15 ब्लाक एवं 21 नगर पालिका व नगर पंचायत हैं। इन क्षेत्रों में 280 कलस्टर हैं जिनमें एक-एक गोशाला संचालित हैं। इनमें संरक्षित गोवंश की संख्या करीब 26 हजार से अधिक है। इसके बाद भी इन क्षेत्रों में करीब 100 हॉटस्पॉट हैं। जहां हर समय गोवंश रहते है...