बरेली, दिसम्बर 16 -- बरेली। कोहरा में दृश्यता कम होने से लैंड नहीं हुई बैंगलूरू फ्लाइट, दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया गया। इंडिगो एयरलाइंस की फलाइट को दोपहर को 2:20 बजे बरेली आई लेकिन दृश्यता कम होने से 2.40 बजे तक आसमान में ही घूमती रही। सुरक्षा कारणों को दृष्टिगत रखते हुए एयरलाइंस ने फ्लाइट को फिर दिल्ली के लिए डायवर्ट कर दिया। इसके बाद फ्लाइट दिल्ली 3:10 बजे पहुंची। इसमें बैंगलुरू से बरेली आने वाले 155 यात्री थे। इससे बरेली-बैंगलुरू फ्लाइट कैंसिल हो गई। इससे बरेली एयरपोर्ट से मायूस होकर यात्री वापस हो गए और उनका किराया वापस किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...