मैनपुरी, दिसम्बर 23 -- जनपद में सर्दी का सितम बरकरार है। घना कोहरा और गलन भरी सर्दी से लोग परेशान होने लगे हैं। रोज कमाने और खाने वालों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। मजदूरों को काम नहीं मिल पा रहा। कोहरा के चलते पूरी दिनचर्या प्रभावित है। मंगलवार को भी घना कोहरा सड़कों पर राहगीरों के लिए मुश्किल बना रहा। शाम को छह के बजे के बाद फिर से कोहरा छाने लगा। उधर कोहरे और ठंड के चलते जिले के कक्षा एक से आठ तक के स्कूलों में 30 दिसंबर तक छुट्टियां कर दी गई हैं। जनपद में बीते 11 दिनों से कड़ाके की ठंड पड़ रही है। एक दिन छोड़कर कोहरा भी लगातार पड़ रहा है। सुबह से दोपहर तक कोहरा के आगोश में दिन बीतता है। इसके बाद सूर्यदेव कुछ देर तक दिखाई देते हैं लेकिन सर्दी से राहत नहीं मिल पा रही। सर्दी को दूर करने के लिए जगह-जगह अलाव जल रहे हैं। मंगलवार को भी बी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.