कानपुर, दिसम्बर 25 -- कानपुर देहात,संवाददाता। जनपद में गुरूवार को मौसम ने फिर से करवट बदली। आसमान में कोहरे की चादर व शीत लहर के साथ सुबह दिन शुरू हुआ। पारा गिरने व ठंडी हवा के चलते सर्द हुए मौसम से लोगों के साथ पशु- पक्षी भी बेहाल दिखे। जिले में मौसम बार बार करवट बदल रहा है। पहाड़ों पर हो रही बर्फवाऱी के प्रभाव से हो रही कड़ाके कि सर्दी व कोहरे से जनजीवन अस्त- व्यस्त हो गया है। बुधवार रात में कड़ाके की सर्दी से लोग व पशु पक्षी बेहाल रहे। गुरूवार को मौसम ने करवट बदली। सुबह कोहरे के साथ ठंडी हवा ने गलन बढ़ा दी। सर्दी बढ़ने से लोग घरों से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जबकि विपरीत मौसम देख बहुत कम संख्या में लोग मार्निंग वॉक पर निकलने की हिम्मत जुटा सके। जरूरी काम से घरों से निकले लोग ठिठुरते हुए गन्तव्य के लिए रवाना हुए। कोहरे के चलते हाई...