कानपुर, दिसम्बर 22 -- कानपुर देहात, संवाददाता। जनपद में कोहरे के साथ शीत लहर ने लोगों की मुसीबत बढ़ा दी है, इससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है। रात से शुरू हुआ कोहरा सोमवार सुबह भी जारी रहा। इससे हाईवे व प्रमुख सड़कों पर फर्राटा भरने वाले वाहनों की रफ्तार थम गई। गलन भरी सर्दी के चलते लोग जल्दी घरों से निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सके। जबकि ठंडी हवा के चलते लोगों के साथ पशु- पक्षी भी बेहाल रहे । जनपद में भी पारा गिरने के साथ ठंडी हवा से बढ़ी गलन ने लोग परेशान हैं। वहीं घने कोहरे के चलते लोगों को मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है।गांवों से लेकर कस्बों तक कोहरे की मार से लोग परेशान हैं।रविवार को शाम होते ही कोहरा शुरू हो गया। रात में पारा गिरने व ठंडी हवा से मौसम सर्द रहा। इससे लोगों के साथ खुले आसमान में डेरा जमाए पशु- पक्षी सर्दी से बेहाल रहे। सो...