दुमका, दिसम्बर 11 -- दलाही, प्रतिनिधि।इन दिनों कड़कती ठंड ने जहां जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया है, वहीं दूसरी ओर लगातार हो रही कोहरे ने क्षेत्र के किसानों को चिंता में डाल दिया है। किसानों का कहना है कि अगर लगार इसी तरह से कोहरा छाता रहा तो रबी फसल व सब्जी की खेती को नुकसान होना तय है। प्रखंड क्षेत्र के किसानों ने अपने खेतों में मटर, टमाटर, बैगन, आलू, गेंहू व सरसों की खेती किया है। लेकिन बीते कुछ दिनों से घने कोहरा छाया रहने से किसानों ने फसल नष्ट होने की आंशका बढ़ गई है। किसानों का कहना है कि इस वर्ष झुलसा रोग से बड़े पैमाने पर उनके धान फसल नष्ट हुई है। इसके बाबजूद आखरी पूंजी निवेश कर रबी फसल व सब्जी की खेती किसानों ने की है। ताकि किसी प्रकार से परिवार का भरण पोषण कर सके। वर्तमान समय में सरसों की फसल में फूल आ गया है, गेहूं में दाने भरने को ...