कौशाम्बी, दिसम्बर 21 -- कोहरा और शीतलहर का प्रकोप बढ़ रहा है। रविवार को भी सूर्य भगवान के दर्शन नहीं हुए। पूरे दिन दोआबा पर कोहरा-धुंध की चादर तनी रही। शाम होते ही सर्द हवाओं से गलन बढ़ गई। लोग अलाव जलाकर बैठे दिखे। एक हफ्ते से लगातार कोहरा पड़ रहा है। एक दिन के लिए मौसम खुला, लेकिन दूसरे दिन से ही दोबारा कोहरा छा गया। शनिवार की रात भी कोहरा छाया रहा। रविवार सुबह घने कोहरे के कारण दृश्यता कम हो गई। दिनभर धुंध छाया रहा। सर्द हवा चलती रही। शाम होते ही गलन बढ़ गई। जरूरी कार्य से ही लोग घरों से बाहर निकले। सबसे ज्यादा दिक्कत उन लोगों को हो रही है, जो कच्चे घरों में रह रहे हैं। सर्द भरी रात ऐसे परिवारों पर सितम ढा रही है। किसी तरह लोग गुजर बसर कर रहे हैं। अलाव की हो रही निगरानी, मांगी जा रही रिपोर्ट ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन सतर्क हो गया है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.