हाथरस, दिसम्बर 16 -- हाथरस। बीते दो दिनों से प्रचंड सर्दी और कोहरे का सामना कर रहे लोगों के लिए मंगलवार का दिन मामूली तौर पर राहत देने वाला रहा है। सुबह आसमान में कोहरे की चादर नहीं होने की वजह से ठंड के तेवर भी नर्म नजर आए। सुबह से शाम तक पूरे दिन खिली तेज चटकदार तेज धूप ने लोगों को ठंड के सितम से काफी राहत प्रदान की। अधिकतम तापमान 23 डिग्री व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मंगलवार को सुबह से मौसम साफ रहा और कोहरा न होने से लोगों ने एक बड़ी राहत ली। लेकिन सुबह ठंड के तेवर तल्ख रहने से लोग सर्दी की वजह से परेशान दिखे। लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ता गया, वैसे-वैसे सूर्य देव के दर्शन होते गए और धूप खिलती गई। दोपहर में धूप के तेवर काफी ज्यादा तल्ख रहे। मौसम साफ रहने और चटकदार तेज धूप खिलने से जनजीवन पूरी तरह से पटरी पर लौटता नजर आया। ब...