उरई, दिसम्बर 22 -- आटा। घने कोहरे ने सोमवार तड़के हाईवे पर वाहनों की रफ्तार थाम दी। दृश्यता शून्य होने के कारण चालकों ने सुरक्षा को देखते हुए वाहन हाईवे किनारे खड़े कर दिए। जैसे ही कोहरा छटा, एक साथ सैकड़ों वाहन आटा टोल प्लाजा की ओर बढ़े, इससे कुछ ही पलों में जाम की स्थिति बन गई। हालात बिगड़ते देख टोल प्रबंधन हरकत में आ गया। आटा टोल प्लाजा पर कोहरा छंटते ही एक साथ भारी संख्या में वाहन पहुंचने लगे। अचानक बढ़े दबाव के चलते टोल बूथों के सामने वाहनों की कतारें लग गईं और करीब 30 मिनट तक यातायात प्रभावित रहा। जाम की स्थिति बनते ही टोल मैनेजर अंकेश श्रीवास्तव ने मोर्चा संभालते हुए पूरी टीम को मैदान में उतार दिया। मैनेजर के निर्देश पर सभी टोल लेन को पूरी क्षमता के साथ संचालित किया गया, कर्मचारियों को अतिरिक्त सतर्कता के साथ वाहनों को तेजी से निकाल...