गंगापार, जनवरी 4 -- लगातार कई दिनों तक छाए घने कोहरे के बाद शनिवार को मौसम ने करवट ली। आसमान में बादलों की चादर तनी रही, जबकि रविवार को कभी बादल तो कभी धूप की आंख-मिचौली चलती रही। ठंड और बादलों के बीच मौसम पूरी तरह खुल तो नहीं सका, लेकिन इसका असर आम जनजीवन पर खास नजर नहीं आया। कोहरा छंटते ही कस्बा भारतगंज समेत आसपास के राजापुर, नहवाई और महुवारी खुर्द के बाजारों में रौनक लौट आई। लोग घरों से निकलकर रोजमर्रा के कामकाज में जुटते नजर आए। हालांकि बाजारों में चहल-पहल तो दिखी, लेकिन बिक्री की रफ्तार अपेक्षाकृत धीमी रही। सुबह के समय हल्की ठंड और बादलों की मौजूदगी के बावजूद अधिकांश व्यापारिक प्रतिष्ठान समय पर खुल गए। सब्जी मंडी, किराना, दवा दुकानों से लेकर चाय-पान की गुमटियों तक ग्राहकों की आवाजाही बनी रही। खासकर आवश्यक वस्तुओं की खरीदारी को लेकर ब...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.