भागलपुर, जनवरी 3 -- भागलपुर। घने कोहरे के कारण ट्रेनें लेट हो रही हैं। दिल्ली-हावड़ा मेन रूट पर ज्यादा असर पड़ा है। भागलपुर आने वाली ट्रेनों पर भी इसका असर है। दिल्ली से आने वाली ट्रेनें विक्रमशिला एक्सप्रेस, फरक्का एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल लेट चल रही हैं। बिहार में कोहरे के कारण ब्रांच लाइन की ट्रेनें लेट चलीं। उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड के साथ घने कोहरे ने ट्रेनों की रफ्तार धीमी कर दी है। घंटों देरी से चल रही ट्रेनों के कारण यात्री परेशान हैं। जो ट्रेनें अपने सीमित ठहराव और रफ्तार के लिए जानी जाती हैं वे जगह-जगह रोकी जा रही हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...