रामपुर, दिसम्बर 16 -- सोमवार सुबह से घना कोहरा और कड़ाके की ठंड का असर रहा। इससे जनजीवन प्रभावित हुआ और सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई है। छोटे बच्चों को स्कूल जाने में परेशानी हुई तो वहीं घरों में ठंड की वजह से लोग दुबके रहे। दिन भर ठंड से राहत नहीं मिली। सुबह के समय में घने कोहरे के कारण सड़कों पर कुछ ही मीटर की दूरी पर देखना मुश्किल हो गया। वाहन चालकों को हेडलाइट जलाकर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा, जिससे आवागमन में परेशानी हुई। हालांकि बीते दिन मौसम कुछ हद तक साफ था और धूप भी निकली थी, लेकिन आज अचानक मौसम ने करवट ले ली। ठंडी हवाओं के साथ घना कोहरा छा जाने से सुबह के समय घर से बाहर निकलना चुनौती बन गया है। इसका सबसे ज्यादा असर किसानों और मजदूरों पर पड़ रहा है, जो रोजाना सुबह-सवेरे अपने काम पर निकलते हैं। दूसरी ओर स्वास्थ्य विभाग ने भी सर...