रामपुर, दिसम्बर 20 -- कोहरे की चादर में लिपटे रामपुर में शीत लहर से बढ़ी ठिठुरन से रोजमर्रा की जिंदगी ठहरने लगी है। सुबह घने कोहरे के बीच दृश्यता शून्य होने के कारण हाईवे पर वाहनों लाइट धीमी रफ्तार से चलते दिखे। कड़ाके की सर्दी में लोगों का जीवन भी काफी प्रभावित हो रहा है। शनिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया हुआ था। कोहरा की वजह से सड़कों पर वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लगा तो वहीं ठिठुरन भी बढ़ गई। कोहरा के साथ-साथ शीतलहर का प्रकोप बढ़ा नजर आया। दोपहर के समय में कोहरा तो छंट गया मगर दिनभर सूर्यदेव के दर्शन नहीं हुए। शीतलहर से शहरवासी ठिठुरते नजर आए। लोगों ने घर से बाहर निकलने में एहतियात बरती या फिर जल्द काम निपटाकर जल्द वापस लौट आए। लोग अलाव के सहारे ठंड दूर करने का प्रयास करते दिखे। गांव-देहात में भी कड़ाके की सर्दी की वजह से ठिठुरन बढ़ ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.