फिरोजाबाद, जनवरी 29 -- गुरुवार का सवेरा घने कोहरे के साथ हुआ। सड़कों पर इस कदर धुंध छाई हुई थी कि कुछ दूरी पर भी दिखाई नहीं दे रहा था। वहीं कोहरे के चलते वाहन हाईवे पर ही नहीं, बल्कि सड़कों पर भी रेंगते हुए दिखाई दिए। इधर कोहरे के साथ में सर्दी में भी इजाफा हो गया। सुबह सर्द हवाएं लोगों को ठिठुराती रहीं। दिन में बंद कमरों में भी लोग ठंड से कंपकंपाते हुए दिखाई दिए। वहीं स्कूलों में बच्चे भी सर्दी से परेशान होते रहे। दोपहर में कुछ देर के लिए सूर्यदेव ने दर्शन दिए, लेकिन इससे सर्दी से राहत नहीं मिल सकी। बरसात के बाद में पारा निरंतर नीचे गिर रहा है। बुधवार-गुरुवार देर रात बूंदाबांदी के बाद में गुरुवार को रात से ही घना कोहरा छा गया। सुबह लोग सोकर उठे तो हर तरफ कोहरा छाया हुआ था। गलियों में भी कोहरा गिर रहा था। हाल यह था कि लोगों को सुबह छह बजे...