एटा, जनवरी 7 -- सर्दी का सितम और सर्द हवाओं ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया है। बुधवार सुबह की शुरुआत घने कोहरे की चादर के साथ हुई, तो दोपहर बाद कोहरा छंटने पर 24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली पहाड़ी बर्फीली हवाओं ने हड्डियां कंपा दीं। लगातार आठवें दिन सूर्य देव के दर्शन न होने और काले बादलों के कारण पूरा जिला शीतलहर की चपेट में रहा। बर्फीली हवाओं से जिले के तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को अधिकतम तापमान मात्र 14 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गलन इतनी अधिक रही कि लोग घरों के भीतर भी कांपते नजर आए। शीतलहर के चलते शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक लोग दिन भर अलाव और हीटर के सामने ही बैठे रहे। ठंड की सबसे अधिक मार बच्चों और बुजुर्गों पर पड़ रही है, जिससे स्वास्थ्य केंद्रों पर सर्दी-जुकाम के मरीजों ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.