गाजीपुर, जनवरी 8 -- गाजीपुर। कोहरा के साथ ठंड का असर गुरुवार को अधिक रहा। गलन के कारण लोग सड़कों पर ठिठुरते नजर आए। वहीं घना कोहरा छाए रहने के कारण वाहनों और ट्रेनों की रफ्तार थमी रही। ऐसे में वाहनों और ट्रेनों की लाइट जलाकर लोकोपायलट गंतव्य को निकले। सभी सार्वजनिक स्थानों पर अलाव की व्यवस्था न होने से लोगों में रोष व्याप्त है। लोग कूड़ा एकत्रित कर उसे जलाकर ठंड दूर कर रहे है। जनपद में घने कोहरे के बीच गलन भरी सर्दी लोगों को सता रही है। घने कोहरा ने वाहन चालकों को परेशान कर दिया। सुबह के समय वातावरण में घना कोहरा छाया रहा। जिसके चलते वाहन चालकों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। कोहरे की वजह से वातावरण में दृश्यता काफी कम हो गई। जिसके चलते हाईवे सहित विभिन्न सड़कों पर गुजर रहे वाहनों की रफ्तार थमती रही। पीजी कॉलेज स्थित कृषि विज्ञान केंद्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.