रुडकी, दिसम्बर 17 -- लक्सर, संवाददाता। बुधवार को भी कोहरे के कारण रेल यातायात प्रभावित रहा। सात ट्रेने रद रही, जबकि कई ट्रेनें घंटों विलंब से स्टेशन पर पहुंची। बुधवार को न्यू जलपाईगुड़ी-आनंद विहार टर्मिनल दिल्ली स्पेशल सुपरफास्ट, हावड़ा-देहरादून उपासना एक्सप्रेस, नई दिल्ली-बनारस काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस के अलावा डिब्रूगढ़-चंडीगढ़ चंडीगढ़ एक्सप्रेस, लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस और पूर्णिया कोर्ट से अमृतसर तथा अमृतसर से पूर्णिया कोर्ट जनसेवा एक्सप्रेस दोनों तरफ से रद रही। वहीं जयनगर-अमृतसर क्लोन स्पेशल 16 घंटे, प्रयागराज-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस 9 घंटे, वाराणसी-जम्मूतवी, बेगमपुरा एक्सप्रेस 4 घंटे लेट रही।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.