वाराणसी, नवम्बर 23 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। कोहरे के कारण ट्रेनों का परिचालन बेपटरी है। कैंट स्टेशन से रविवार को भी लम्बी दूरी की गाड़ियां 9 घंटे तक देरी से गुजरीं। इससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इनमें चंडीगढ़-धनबाद एसी स्पेशल 9 घंटे, देहरादून-हावड़ा उपासना एक्सप्रेस 8.30 घंटे, दादर सेंट्रल-गोरखपुर स्पेशल 8 घंटे, वलसाड-मुजफ्फरपुर श्रमिक एक्सप्रेस 6 घंटे, मुम्बई-एलटीटी बनारस सुपरफास्ट एक्सप्रेस 5.30 घंटे, नाहरलागुन-हापा स्पेशल 5 घंटे, पटना साहेब-आनंदपुर साहिब 4 घंटे, हावड़ा-देहरादून कुम्भ एक्सप्रेस 3 घंटे, थावे-सूरत ताप्ती-गंगा एक्सप्रेस 3 घंटे, राजगीर-नई दिल्ली श्रमजीवी एक्सप्रेस 3.20 घंटे, अमृतसर-हावड़ा पंजाब मेल और नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस 2-2 घंटे और बरकाकाना-वाराणसी मेमू 3.30 घंटे तक देरी से गुजरीं।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.