बरेली, जनवरी 8 -- बरेली, वरिष्ठ संवाददाता। कोहरे के चलते गुरुवार को तमाम ट्रेनों और बसों का संचालन प्रभावित हुआ। हालांकि सुबह से दोपहर तक बेंगलुरु-बरेली फ्लाइट को लेकर असमंज रहा, लेकिन धूप खिली तो फ्लाइट समय पर पहुंच गई। यहां से अपने निर्धारित समय पर रवाना हुई। ट्रेनें कई-कई घंटे लेट चल रही हैं। राजधानी, वंदेभारत आदि एक्सप्रेस ट्रेनें विलंब से बरेली जंक्शन पहुंची। कोहरे के चलते रोडवेज बसों का संचालन भी प्रभावित रहा। रेलवे के अनुसार, 20503 नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस करीब सवा घंटा देरी से आई। 22355 पाटिलीपुत्र दो घंटा देरी से दोपहर को पौने बारह बजे पहुंची। 15909 अवध आसाम एक्सप्रेस ढ़ाई घंटा और 12369 कुंभ एक्सप्रेस पौने चार घंटा विलंब से पहुंची। ऐसे में यात्रियों को घंटों परेशान होना पड़ा। रात तक 126 यात्रियों ने टिकट कैंसिल कराये। रोडवेज ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.