प्रयागराज, जनवरी 2 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। घने कोहरे के कारण ट्रेनों की लेटलतीफी से यात्रियों की परेशानी बढ़ गई है। कोहरे के कारण चौरीचौरा एक्सप्रेस शुक्रवार को सुबह 8:15 बजे की जगह 11:30 बजे प्रयागराज जंक्शन पहुंची। वहीं प्रयागराज एक्सप्रेस करीब छह घंटे की देरी से दोपहर 12:50 बजे सूबेदारगंज स्टेशन पहुंची। सूबेदारगंज स्टेशन पर राजधानी समेत कई अन्य ट्रेनों का भी ठहराव शुरू हो गया है। 22435 नई दिल्ली-बनारस वंदे भारत ट्रेन डेढ़ घंटे रीशेड्यूल रही। नई दिल्ली से आने वाली वंदे भारत भी दो घंटे देरी से दोपहर 12 बजे की जगह दो बजे पहुंची। विभूति एक्सप्रेस ढाई घंटे, राजधानी एक्सप्रेस सवा घंटे, गोरखपुर वंदे भारत 48 मिनट, नेताजी एक्सप्रेस डेढ़ घंटे, लिच्छवी एक्सप्रेस एक घंटे, ब्रह्मपुत्र एक्सप्रेस एक घंटे, शिवगंगा एक्सप्रेस ढाई घंटे और प्रयागर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.