अयोध्या, दिसम्बर 17 -- अयोध्या,वरिष्ठ संवाददाता। रामनगरी में मंगलवार की सुबह घने कोहरे के बीच हुई। जबरदस्त कोहरे का सर्वाधिक असर परिवहन पर पड़ा। हवाई ,रेल व सड़क से यात्रा करने वाले लोग बुरी तरह से परेशान रहे। एयरपोर्ट पर लोग अपने परिजनों व अपने गंतव्य जाने की उ़ड़ान का इंतजार करते रहे। वहीं रेलवे स्टेशनों पर भी अपनी ट्रेनों के इंतजार में भी यात्रियों को कांपते देखा गया। सड़क पर वाहन सुबह दस बजे तक लाइट जलाकर चलने को विवश थे। अयोध्या आने वाली चार उड़ानें देरी से अयोध्या पहुंची। रामनगरी अयोध्या में प्रतिदिन सुबह सबसे पहले उतरने वाला विमान तो लैंड ही नहीं कर पाया। उसे दिल्ली डाइवर्ट करना पड़ा। महर्षि वाल्मीकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह साढे 8 बजे अहमदाबाद से आने वाला विमान साढे चार घंटे से अधिक देर से लैंड कर पाया। स्पाईस जेट के इस व...