गंगापार, जनवरी 2 -- छाये भीषण कोहरे और बादल के चलते दिन भर भगवान सूर्य के दर्शन नहीं हुए। दिन में ही वाहनों को लाईट जलाकर सड़कों पर बेहद धीमी गति से चलना पड़ा। बादल व कोहरे के चलते ठंड बढ़ने से परेशानी बढ़ गई है। पूरे दिन भगवान् सूर्य के दर्शन न होने से ठंडी काफी अधिक रही। ठंड, गलन और शीतलहरी के कारण सांझ होते क्षेत्रीय बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। शुक्रवार को भोर से ही छाये भीषण कोहरे और बादल के चलते वीपी प्रतापपुर, प्रयागराज मिर्जापुर, मांडा बरौंधा, मांडा मेजा, मांडा लालगंज आदि मार्गों पर दिन में ही लाईट जलाकर बेहद धीमी गति में वाहन चलते दिखे। कोहरे और बादल के चलते शुक्रवार को भी पूरे दिन भगवान सूर्य के दर्शन न होने के कारण ठंड बढ़ने से परेशानी बढ़ गयी है। मध्यम व निचले पायदान पर जीवन बसर करने वालों के लिए ठंडी परेशानी का कारण बन गय...