गिरडीह, जनवरी 25 -- देवरी, प्रतिनिधि। देवरी थाना क्षेत्र के कोसोगोंदोदिघी गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। जिसमें दोनों पक्षों से कुल चार लोग क्रमशः भगीरथ दास 40 वर्ष, अनिता देवी 38 वर्ष, पूजा कुमारी 22 वर्ष एवं हीरालाल रविदास 47 वर्ष घायल हो गये। घटना के बाद परिजनों ने सभी घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र देवरी ले गए। जहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के बाद सभी का प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भगीरथ दास, अनिता देवी एवं पूजा कुमारी को गिरिडीह रेफर कर दिया। बताया कि घटना की सूचना दोनों पक्षों के द्वारा देवरी थाना पुलिस को दे दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.