पूर्णिया, अप्रैल 14 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। पूर्णिया के सांसद पप्पू यादव ने प्रधानमंत्री से कहा कि बिहार को कोई राजनीतिक अखाड़ा मत बनाए। बिहार को विशेष पैकेज की जरूरत है। उन्होंने कहा कि चुनावी वर्ष में बिहार को चारागाह समझकर ठगने का स्थल बना दिया जाता है। असम में बिहारी पीटे जा रहे हैं। आपने मध्य प्रदेश, गुजरात और महाराष्ट्र को रोड के लिए कितना दिया? उसका 10 फीसदी भी बिहार को नहीं मिला। डबल इंजन की सरकार जुमलेबाजी की सरकार है। आप मधुबनी आ रहे हैं। क्या वहां के लोगों के लिए चीनी मिल खुल जाएगी? दरभंगा का पेपर मिल बंद है बनमनखी का चीनी मिल बंद है। आप भागलपुर आए सिल्क पर कोई बात नहीं की। बेरोजगारी और पलायन पर कोई बात नहीं की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.