भागलपुर, मार्च 23 -- पूर्वी बिहार से लेकर कोसी-सीमांचल के ग्रामीण इलाकों में धड़ल्ले से फर्जी चिटफंड कंपनियों का संचालन हो रहा है। 13 जिलों में 250 से अधिक चिटफंड कंपनियों का संचालन बिना किसी रजिस्ट्रेशन के हो रहा है। इन जिलों में अममून हर दिन इस तरह की शिकायत पुलिस को मिल रही है। कागजी दांव-पेच के कारण इस तरह के अधिकांश मामलों में कार्रवाई नहीं हो पाती है। अलग-अलग जिलों से क्राइम ब्रांच टीम (सीबीटी) और सीआईडी की टीम ने इस आशय की सूचना पुलिस मुख्यालय को दी है। लगातार इस तरह की शिकायत मिलने के बाद पुलिस मुख्यालय सख्त हो गया है। मुख्यालय ने फर्जी चिटफंड कंपनियों की शिकायत मिलने पर कठोर कार्रवाई का आदेश दिया है। इन फर्जी चिटफंड कंपनियों के सदस्य बारीकी से इस गोरखधंधे को अंजाम दे रहे हैं। ग्रामीण इलाकों में रुपये देकर लोगों को फांसने का काम क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.