कटिहार, फरवरी 17 -- कुरसेला, निज प्रतिनिधि। कुरसेला थाना क्षेत्र के एन एच 31 पर अवस्थित कोसी रेल पुल से सोमवार सुबह एक 25 वर्षीय युवक ने आत्महत्या की नीयत से नदी में छलांग लगा दी। करीब 30 फीट ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद युवक तेज धार में लगभग 500 मीटर तक बहता रहा। गंगा-कोसी त्रिवेणी संगम के पास स्थानीय गोताखोरों की सतर्कता और साहसिक प्रयास से उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे उसकी जान बच गई। घटना सोमवार सुबह करीब 10 बजे की बताई जा रही है। स्थानीय किसान रामस्वरूप महतो ने बताया कि वे नदी किनारे खेतों में काम कर रहे थे, तभी उन्होंने एक युवक को पानी में बहते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत स्थानीय गोताखोर अर्जुन साहनी और हरदयाल महतो को सूचना दी। सूचना मिलते ही दोनों गोताखोर घटनास्थल पर पहुंचे और बिना देर किए नदी म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.