किशनगंज, फरवरी 4 -- किशनगंज, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार सरकार ने राज्य के उत्तर-पूर्वी इलाकों को बाढ़ और सिंचाई की दोहरी चुनौती से उबारने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया है। बजट में 6282.32 करोड़ रुपये की कोसी-मेची लिंक परियोजना के प्रथम चरण को स्वीकृति दी गई है। इसके तहत पूर्वी कोसी मुख्य नहर (0 से 41.3 किमी) के निर्माण कार्य की शुरुआत की जाएगी। इस महत्वाकांक्षी परियोजना से न केवल हर साल आने वाली बाढ़ की विभीषिका से राहत मिलेगी, बल्कि पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज जिलों के 2.15 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में स्थायी सिंचाई सुविधा भी उपलब्ध हो सकेगी। बजट में इस परियोजना को प्राथमिकता देना सरकार के दीर्घकालिक जल प्रबंधन और कृषि विकास के दृष्टिकोण को दर्शाता है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि परियोजना तय समय पर पूरी होती है, तो यह उत्तर बिहार के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.