अररिया, जून 26 -- अररिया। सामाजिक कार्यकर्ता दक्षिणेश्वर राय पप्पू ने कहा कि सांसद के अथक प्रयास से कोसी-मेची लिंक परियोजना के लिए इतनी बड़ी राशि स्वीकृत हुई है। बताया कि अररिया समेत सीमांचल का इलाका सबसे ज्यादा बाढ़ ग्रस्त रहता है। प्रत्येक वर्ष बाढ़ की विभीषिका से भारी तबाही होती है तथा जान-माल समेत धान,पाट, इत्यादि का भी नुकसान किसानों को सहना पड़ता है। अररिया सांसद प्रदीप कुमार सिंह पिछले कई वर्षों से कोसी मेची परियोजना को लेकर त्वरित कार्रवाई हेतु संसद के सदन में अपनी आवाज मुखर करते रहे हैं। इसके साथ हीं मुख्यमंत्री को कई बार लिखित और मौखिक अनुरोध भी करते रहे हैं। बिहार सरकार की केबिनेट बैठक में सांसद के इस चिर लंबित बहुप्रतीक्षित मांग पर मुहर लगाते हुए बहुत बड़ी राशि स्वीकृत कर आम लोगों के अपेक्षा से बढ़कर सौगात सीमांचल की जनता को दिया है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.