अल्मोड़ा, फरवरी 22 -- निरंकारी मिशन ने शनिवार को प्रेस वार्ता की। बताया कि बाबा हरदेव सिंह के जन्मदिन पर निरंकारी मिशन के स्वयं सेवक देश भर में रविवार को स्वच्छता अभियान चलाएंगे। अल्मोड़ा में सेवादार कोसी की सफाई करेंगे। मिशन के संयोजक खीम सिंह रैकुनी ने बताया कि1929 में निरंकारी मिशन की स्थापना हुई थी। मिशन के सेवादार हर वर्ष देश भर में रक्तदान शिविर, सफाई, पौधारोपण अभियान चलाते हैं। रक्तदान के लिए मिशन के नाम गिनीज बुक आफ वर्ल्ड में रिकॉर्ड दर्ज है। संस्था के स्वयं सेवक बाढ़, भूस्खलन, तूफान आदि आपदाओं के समय सेवा देते हैं। संचालक रामप्रकाश निरंकारी ने बताया कि मिशन पूरे देश में स्वच्छता को लेकर अमृत परियोजना चला रहा है। इसके तहत रविवार को कोसी बाजार और नदी किनारे स्वच्छता अभियान चलेगा। इसमें 150 से अधिक मिशन के सेवादार और स्थानीय जनता भ...