सहरसा, अक्टूबर 7 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। हाटी पंचायत के वार्ड संख्या 16 निवासी 30 वर्षीय कंचन देवी रविवार की शाम कोसी नदी में डूब गईं। बताया गया कि वह घर से शौच के लिए निकली थी, लेकिन काफी देर तक वापस नहीं लौटीं। परिजनों ने खोजबीन शुरू की तो नदी किनारे उनके चप्पल और कुछ सामान मिला। इसकी जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने रातभर नदी में खोज की, लेकिन सफलता नहीं मिली। सोमवार सुबह अंचल अधिकारी मोनी बहन के निर्देश पर एसडीआरएफ टीम को मौके पर बुलाया गया। टीम ने मोटर बोट की सहायता से खोज अभियान शुरू किया, मगर शाम तक भी महिला का कोई पता नहीं चल सका। घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। पति शंकर शर्मा अपनी पत्नी की तलाश में बेहाल हैं, वहीं तीनों छोटे बच्चों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से कोसी नदी में खोज अभियान तेज कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.