अल्मोड़ा, दिसम्बर 17 -- कोसी से सिल्ट हटाने का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। डिसिल्टिंग कार्य के चलते नगर की पेयजल आपूर्ति पर भी असर पड़ रहा है। बुधवार को नगर के विभिन्न मोहल्लों में कम समय के लिए ही पेयजल की आपूर्ति की जा सकी। कोसी बैराज की लंबे समय से सफाई नहीं की गई थी। इस कारण काफी सिल्ट जमा हो गया था। लोगों को स्वच्छ पानी मिल सके और पेयजल संकट से निजात मिले इसके लिए सिल्ट हटाने का कार्य किया जा रहा है। बुधवार को भी कोसी बैराज से सिल्ट हटाने का कार्य किया गया। सिल्ट हटाने के के कारण बैराज को खाली किया गया है। इससे जल संस्थान के पंपों से कम पानी की ही आपूर्ति जलाशयों में हो पा रही है और लोगों को पेयजल किल्लत से जूझना पड़ रहा है। जल संस्थान के मुताबिक, बुधवार को सभी मोहल्लों में पेयजल की आपूर्ति सुचारू रही, लेकिन पानी कम होने से कटौती जर...