हल्द्वानी, दिसम्बर 6 -- रामनगर। रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कोसी बैराज के पास लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बने सांभर को आखिरकार वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। पिछले काफी दिनों से सांभर यहां दिखाई दे रहा था। पर्यटक और राहगीर उसके साथ सड़कों पर सेल्फी ले रहे थे। कई लोग उसे बिस्कुट और खाद्य पदार्थ भी खिला रहे थे, जिससे उसकी जान को खतरा उत्पन्न हो गया था। इस सांभर की वजह से रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर कई बार जाम की स्थिति भी बन रही थी। रामनगर वन प्रभाग कोसी रेंज के रेंजर शेखर तिवारी ने बताया कि वन्यजीव और आम जनता की सुरक्षा को देखते हुए शनिवार को उच्च अधिकारियों के आदेश और डॉ. साकेत बडोला के निर्देश पर रामनगर वन विभाग के कोसी रेंज ने कार्रवाई करते हुए कोसी बैराज से सांभर को सफलतापूर्वक रेस्क्यू कर लिया है। रेस्क्यू के बाद इस सांभर को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.