सहरसा, दिसम्बर 2 -- नवहट्टा, एक संवाददाता। कोसी नदी में बाढ़ व कटाव से बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो चुके घरों को नये सिरें से बनाने के लिए विस्थापित परिवारों को बड़ी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है। बीते माह कोसी नदी में बाढ़ के दौरान तटबंध के भीतर बसे केदली व हाटी सहित बकुनिया पंचायत के रामपुर, छतवन, होरिल टोला, पहाड़पुर, महुआ चाही गांव में बड़े पैमाने पर क्षतिग्रस्त हो चुकी होती घरों को पुनर्स्थापित करने के लिए दर्जनों परिवारों को पुनर्वास में जमीन उपलब्ध नही हो पा रहा है। मालुम हो कि कोसी नदी के कटाव से विस्थापित होने वाले परिवारों को नदी से बाहर बसावट के लिए दशकों पहले बनाई गई कोसी पुनर्वास योजना में सभी परिवारों को जमीन आवंटित किया गया था। पूराने कोसी तटबंध व नये कोसी पूर्वी तटबंध के जद में आ चुके केदली पुनर्वास व असैय पुनर्वास में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.