मधुबनी, अगस्त 30 -- लौकही,निज संवाददाता। पश्चिमी कोसी मुख्य नहर में लौकही नहर चौक के निकट शनिवार को अटरी गांव के हरिनारायण यादव 60 वर्ष डूब गया। आशंका है कि वह शौच के बाद नहर में पानी लेने के लिए उतर रहा था,इसी क्रम में उसका पैर फिसल गया और वह पानी में जा गिरा। डूबे वृद्ध के पुत्र विजय यादव ने बताया कि वह दोपहर में घर से चौक की तरफ चाय पीने निकले थे। काफी विलम्ब होने के बाद जब वे घर नहीं पहूंचे तो उनलोगों ने उसे ढ़ूढ़ना शुरू किया। नहर किनारे वृद्ध का छाता और लाठी रखा मिला। डूबने की आशंका पर ग्रामीण नहर के पानी में काफी खोजबीन किया। लेकिन समाचार प्रेषण तक उसका कुछ भी पता नहीं चल सका। मुखिया घूरण यादव ने बताया कि उन्होंने प्रशासन को भी सूचना दिया है। बतादें कि बुधवार को भी इस नहर में इसी गांव के शनिदेव सदाय 30 वर्ष डूब गया था। उसका शव 48 घं...