मधुबनी, दिसम्बर 25 -- खजौली,निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चतरा गोबरौड़ा दक्षिण हनुमान मंदिर के समीप कोसी नहर के किनारे गुरुवार को एक युवक की गला रेतकर निर्मम हत्या कर शव फेंक दिए जाने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान खजौली थाना क्षेत्र के कसमा मरार ढोलबज्जा वार्ड-7 निवासी कृष्ण कुमार (18) के रूप में हुई है। घटना बुधवार देर रात की है। पुलिस के अनुसार युवक को गांव के ही एक युवती से साथ प्रेम चल रहा था। छह माह पूर्व वह उस लड़की भगा कर ले गया था। जिसके बाद उससे शादी कर लिया था,बाद में ग्रामीण पंचायत हुआ। बांड भरवाया गया। लड़की को वापस कर दिया था। इसके बाद युवक बाहर चला गया। चार-पांच दिन पूर्व वह घर आया था। बुधवार की रात करीब दस बजे घर वालों को यह कहकर निकाला कि वह दस मिनट में वापस आ रहा है। जो नहीं आया। तीन बजे सुबह में घर वालों ने जब य...