पूर्णिया, जून 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण को लेकर प्रयासरत हैं। उन्होंने बताया कि नेपाल सरकार से सैद्धांतिक सहमति प्राप्त होने के बाद राज्य सरकार की पहल पर भारत सरकार को इसे गंभीरता से अमल में लाने की जरूरत है। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय जल आयोग ने सूचित किया है कि परियोजना का सर्वेक्षण, अन्वेषण और विस्तृत परियोजना रिपोर्ट का कार्य मार्च 2026 तक पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी जल शक्ति मंत्रालय की ओर से कैबिनेट मंत्री सी.आर. पाटिल और राज्य मंत्री डॉ. राज भूषण चौधरी द्वारा औपचारिक पत्र के माध्यम से दी गई है। उल्लेखनीय है कि लोकसभा के शून्यकाल में सांसद पप्पू यादव ने उत्तर बिहार में बाढ़ और कटाव की भीषण समस्या को पुरजोर तरीके से उठाया था और कोसी नदी पर हाई डैम निर्माण की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.