खगडि़या, सितम्बर 4 -- खगड़िया । नगर संवाददाता जिले में पिछले कई दिनों से लगातार बढ़ रही नदियों के जलस्तर में अब कमी आना शुरू हो गया है। हालांकि बुधवार को कोसी नदी के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई, हालांकि इसकी रफ्तार धीमी थी। पिछले 12 घंटे में तीन सेंटीमीटर जलस्तर की वृद्धि कोसी नदी में दर्ज की गई है। बताया जा रहा है कि कोसी नदी अभी खतरे के निशान से 98 सेमी ऊपर बह रही है। वहीं बागमती नदी के जलस्तर में कमी आई है। बीते 12 घंटे में 15 संटीमीटर जलस्तर में कमी आई है। हालांकि यह अभी भी खतरे के निशान से 65 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जबकि गंगा नदी के जलस्तर में भी छह सेंटीमीटर की कमी आई है। गंगा नदी अभी भी खतरे के निशान से एक मीटर 31 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। जबकि बूढ़ी गंडक नदी के जलस्तर में बीते 12 घंटे में सात सेंटीमीटर की कमी आने के बाद यह खतरे के न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.