रामपुर, सितम्बर 11 -- कोसी नदी में डूब कर किशोर की मौत हो गई। किशोर अपने चार अन्य साथियों के साथ लकड़ी बीनने के लिए जा रहा था। पानी का बहाव तेज होने के कारण किशोर धार में बह गया। करीब 1 घंटे के बाद ग्रामीणों ने किशोर को नदी से बाहर निकाला। लेकिन तब तक किशोर की मौत हो चुकी थी। परिजन किशोर का शव लेकर घर पहुंचे तो कोहराम मच गया। मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खेमपुर गांव का है। गांव निवासी रईस पेंटर का बेटा मुशीर अहमद उम्र 14 वर्ष बुधवार करीब 4 बजे अपने चार साथियों के साथ घर से लकड़ी बीनने के लिए गया था। पांचो बच्चे लकड़ी बीनते बीनते कोसी नदी के पास पहुंच गए। इस दौरान बच्चों को नदी के पर काफी सारी लड़कियां दिखाई दी। लड़कियां उठाने के लिए सभी बच्चे नदी को पार करने लगे। नदी में पानी का बहाव तेज होने के कारण मुशीर अहमद 14 वर्ष धार में बह गया। सा...