दरभंगा, मार्च 12 -- दरभंगा। पश्चिमी कोसी तटबंध पर किरतपुर प्रखंड के नीमा से गंडौल तक 25 किलोमीटर की लंबाई में नयी सड़क बनेगी। वर्तमान सड़क का चौड़ीकरण, ऊंचीकरण व सुदृढ़ीकरण होगा। यह काम दो सौ करोड़ रुपए की लागत से किया जाएगा। यह काम हो जाने से दरभंगा, मधुबनी तथा सहरसा के बीच आवागमन की बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी। साथ ही कोसी की बाढ़ से भी स्थाई रूप से निदान संभव हो सकेगा। यह जानकारी मंगलवार को स्थानीय सांसद सह लोकसभा में भाजपा सचेतक डॉ. गोपाल जी ठाकुर ने दी। उन्होंने कहा कि गत वर्ष अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में आयी प्रलयंकारी बाढ़ में पश्चिमी कोसी तटबंध किरतपुर के भुवौल के पास टूट गया था। इससे लोगों को काफी कठिनाई हुई थी। इसके बाद उन्होंने 22 अक्टूबर को केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल से भेंट कर इस संबंध में पहल करने का आग्रह किया था। इसके जवाब मे...