मथुरा, दिसम्बर 31 -- नगर के गांधी पार्क में पक्षियों की देखभाल, दाना-पानी एवं निवास की समुचित व्यवस्था के लिए एक पंछी महल का निर्माण कराया जाएगा। इसके निर्माण की पूरी लागत मथुरा के उद्योगपति एवं समाजसेवी बृजमोहन सिंघल के पुत्र कुंज बिहारी सिंघल एवं अनुराग सिंघल द्वारा किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने बताया कि क्षेत्र के आसपास पक्षियों की उचित देखरेख एवं निवास की व्यवस्था न होने के कारण उन्हें भटकते हुए देखा जाता है। इसे पुनीत कार्य के लिए जब उद्योगपति परिवार के कुंज बिहारी सिंघल एवं अनुराग सिंघल से चर्चा की तो वह सहर्ष तैयार हो गए। इस पंछी महल के निर्माण का प्रस्ताव नगर पालिका बोर्ड द्वारा स्वीकृत कर लिया है। इसके तहत पंछी महल का निर्माण पुराने जीटी रोड स्थित गांधी पार्क में किया जाएगा। पालिकाध्यक्ष धर्मवीर अग्रवाल ने दानदाता क...