अररिया, फरवरी 24 -- कोसी कार शोरूम से हुई चोरी का पुलिस ने किया उद्भेदन अररिया, निज संवाददाता अररिया शहर के महादेव चौक से उत्तर टाटा मोटर्स की कोसी कार शोरूम हुई चोरी का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने चोरी गयी दोनों कार को पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस ने गैंग डिटेक्ट करते हुए गिरोह में शामिल एक बदमाश को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश जोकीहाट थाना क्षेत्र के सिसौना का रहने वाला मो इरफान है। गिरफ्तार बदमाश ने पुलिस को गिरोह के अन्य सदस्यों के नामों का खुलासा किया है। एक कार शुक्रवार को पूर्णिया जिला के डंगराहा घाट ओपी क्षेत्र से बरामद किया था। जबकि दूसरी कार को रविवार की रात नगर थाना क्षेत्र के कुसियारगांव से बरामद किया। पुलिस कार्यालय में सोमवार को पुलिस कप्तान जितेन्द्र कुमार ने कहा कि कार शोरूम में हुई चोरी कांड का सफल उद...