मेरठ, नवम्बर 6 -- राष्ट्रीय लोकदल का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 नवंबर को कोसीकलां मथुरा में होगा। अधिवेशन में पार्टी के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव होगा। केंद्रीय कौशल विकास राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार जयंत चौधरी का फिर से अध्यक्ष बनना लगभग तय है। पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव संगठन त्रिलोक त्यागी ने राष्ट्रीय अधिवेशन और राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव की घोषणा की है। इससे पूर्व रालोद का 14 अप्रैल से 31 अक्तूबर तक सदस्यता अभियान चलाया गया। पार्टी नियमों के अनुसार हर तीन वर्ष में रालोद में सदस्यता अभियान के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का कार्यक्रम होता है। त्रिलोक त्यागी ने बताया कि इसके तहत राष्ट्रीय सदस्यता अभियान के बाद अब 16 नवंबर को मथुरा के कोसीकलां में रालोद का राष्ट्रीय अधिवेशन होने जा रहा है। अधिवेशन में भविष्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.