आरा, फरवरी 15 -- कोईलवर, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि पर कोईलवर प्रखंड के कोसिहान गांव में शिव-पार्वती विवाह महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर दोपहर में जलपुरा गांव से भगवान शिव की बारात गाजे-बाजे के साथ धूमधाम से निकली। भगवतपुर गांव के समीप कोसिहान गांव से माता पार्वती के आये परिवार की ओर से कन्या पक्ष के लोगों की ओर से मिलन समारोह संपन्न हुआ। इसके बाद वर व वधू पक्ष कोसिहान आश्रम पहुंचे, जहां देर रात तक शादी की पूरी विधि व यज्ञोपवीत संस्कार के साथ पूरा किया गया। गौरतलब रहे कि कोसिहान स्थित स्वामी सत्यानंद सरस्वती योग आश्रम फाउंडेशन के तत्वावधान में 13 से 15 फरवरी तक आयोजित होनेवाले शिव विवाह महाअनुष्ठान का दिव्य एवं भव्य शुभारंभ शुक्रवार को भगवान शिव के तिलक समारोह के साथ शुरू हुआ था जो आज शादी के साथ संपन्न हुआ। आस्था,भक्ति व उल्लास...