बिहारशरीफ, अगस्त 28 -- कोसरा पंचायत के पूर्व मुखिया का निधन शेखपुरा, हिन्दुस्तान संवाददाता। सदर प्रखंड की कोसरा पंचायत के वर्तमान मुखिया छोट महतो के बड़े भाई व पूर्व मुखिया संजय महतो का गुरुवार को बिहारशरीफ में इलाज के दौरान निधन हो गया। निधन की खबर मिलते ही शोक संवेदनाओं का तांता लग गया। परिजनों ने बताया कि पिछले छह दिनों से संजय बीमार थे और इनका इलाज बिहारशरीफ में हो रहा था। गुरुवार को निधन हो गया। जदयू नेता भगवान कुशवाहा, कौशलेन्द्र कुमार, विजय कुमार सहित अन्य लोगों ने शोक व्यक्त किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...