घाटशिला, जनवरी 20 -- बहरागोड़ा।बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के कोसताडूआ स्पोटिंग क्लब की ओर से दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन मंगलवार को हुआ। फाइनल मैच घाघरा ( बंगाल ) वनाम बीरडीही (बरसोल) के बीच खेला गया। इसमें घाघरा की टीम ने जीत दर्ज की। पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुखिया रंजीत सिंह शामिल हुए। अतिथियों के हाथों विजेता टीम को 15 हजार नकद और उपविजेता टीम को 10 हजार नगद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों बि के एम और भूरसानी ओड़िसा को 5-5 हजार नगद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर मदन सिंह,गौरंग नायक,शिव कर्मकार, बीरेंद्र नायक, शिबो नायक,सुंदर सिंह,सौरभ सिंह, रोहिदास सिंह, राहुल नायक, सागर सिंहआदि खेल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.