शाहजहांपुर, फरवरी 6 -- शाहजहांपुर, संवाददाता। बार एसोसिएशन चुनाव में 22 पदों के लिए कुल 58 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। पर्चा वापसी के दिन कोषाध्यक्ष पद के प्रत्याशी सतीश गुप्ता ने अपना नामांकन वापस ले लिया। इसके बाद अब शेष 57 प्रत्याशियों का भाग्य 12 फरवरी को होने वाले मतदान में तय होगा। चुनाव अधिकारी अनंत कुमार सिंह के निर्देश पर कचहरी परिसर में लगे सभी चुनावी बैनर और पोस्टर हटवा दिए गए हैं। चुनाव आचार संहिता लागू होने के चलते कचहरी परिसर के अंदर किसी भी तरह के पोस्टर, स्टीकर, पंपलेट या फ्लेक्स लगाने पर रोक रहेगी। चुनाव अधिकारी ने कहा कि निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराना सभी की जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...